रुद्रपुर, सितम्बर 24 -- खटीमा। एचएनबी राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। गुरुवार को विभिन्न पदों के लिए दावेदारों ने 51 नामांकन पत्र खरीदे। अध्यक्ष पद के लिए नौ, उपाध्यक्ष के लिए 16, सचिव के नौ, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के सात, संयुक्त सचिव के चार तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन पत्र विक्रय किए गए। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार कटियार ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से चुनाव प्रक्रिया के दौरान अनुशासन बनाए रखने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की। नामांकन पत्रों की बिक्री प्रक्रिया के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश आर्या, लक्ष्मण बोहरा व रमेश कुशवाहा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Naini...