रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- असद जावेद, खटीमा। खटीमा में गेहूं खरीद शुरू न होने से परेशान किसानों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि केंद्र खुले 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं हुई है। इसके साथ ही उन्होंने यूरिया और डीएपी खाद समय पर न मिलने की शिकायत भी उठाई। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) के जिलाध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम तुषार सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। किसानों ने आरोप लगाया कि गेहूं खरीद केंद्रों पर केवल बैनर लगाकर औपचारिकता पूरी की गई है, जबकि वास्तविक खरीद नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- गेहूं खरीद न होने पर विधायक कापड़ी नाराज किसानों ने कहा कि मजबूरी में उन्हें अपना गेहूं बिचौलिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.