रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज चकरपुर में बीते 22 अप्रैल को हुई एक गंभीर घटना के बाद शिक्षा विभाग एवं शिक्षक संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व मिनिस्ट्रियल कार्मिकों के पदाधिकारियों एवं अन्य शिक्षकों ने मिलकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को दिए ज्ञापन में कहा कि एक शिक्षक पर छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ एवं ब्लैकमेलिंग के आरोपों की जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी भानू प्रताप कुषवाहा के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने अभद्र व्यवहार किया। शिक्षक संगठनों ने घटना में शामिल दोषियों की तत्काल पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। यह भी पढ़ें- जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग इसके अतिरिक्त, संबंधित प्रकरण में छात्रा के ...