खटीमा में ओवरलोड वाहनों से सड़कें बदहाल
रुद्रपुर, मई 21 -- खटीमा। तराई किसान सुधार समिति, खटीमा के महासचिव भगवान जोशी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में चल रहे ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि भारी वाहनों के लगातार संचालन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि क्षेत्र की कई सड़कों पर क्षमता से अधिक भार लेकर वाहन गुजर रहे हैं, जिससे सड़कें टूटने लगी हैं। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों की नियमित जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि जल्द कार्रवाई न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.