रुद्रपुर, फरवरी 16 -- खटीमा, संवाददाता। कनाडा में रह रहे एक एनआरआई ने खटीमा में 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराकर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। उन्होंने कन्यादान के रूप में गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। ग्राम सुनपहर के मूल निवासी संदीप ग्रेवाल पिछले 25 वर्षों से कनाडा के टोरंटो में रह रहे हैं। वह आज भी अपनी मातृभूमि से जुड़े हुए हैं। सोमवार सुबह गुरुद्वारा हरगोविंद सिंह साहिब में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उन्होंने सिख परंपरा के अनुसार 21 निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया। ग्रेवाल ने प्रत्येक दंपति को वॉशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी, बक्सा, ड्रेसिंग टेबल, बेड, कुर्सियां, टेबल, अलमारी, रजाई-गद्दे और कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने यूपी और उत्तराखंड के 10 गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.