रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- खटीमा, संवाददाता। ग्राम पंचायत नदन्ना में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विकासखंड से नामित ग्रुप मोबिलाइज़र आशा राना की उपस्थिति में बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान ने वर्ष 1993 में 73वें संवैधानिक संशोधन के माध्यम से पंचायतीराज व्यवस्था को मिले संवैधानिक दर्जे के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्वशासन को मजबूत करना, लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण को बढ़ावा देना और ग्रामीण जनता की निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। ग्राम प्रधान माया जोशी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (ब्लॉक स्तर) और जिला परिषद के माध्यम से ग्रामीण विकास को गति दी जा रही है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पंचायती राज ...