रुद्रपुर, जनवरी 5 -- - मेला स्थल पर कमेटी ने किया भूमि पूजन खटीमा, संवाददाता। खटीमा में उत्तरायणी कौतिक मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सोमवार को मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने मेला स्थल पर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। भूमि पूजन के बाद कार्यक्रम के दौरान आगामी रूपरेखा पर चर्चा की। इससे भविष्य में होने वाले आयोजनों और गतिविधियों की योजना बनाई जा सके। कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेला नौ जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनी का आयोजन होगा। मेले का शुभारंभ आठ जनवरी को पूजन, यज्ञ हवन, आरती और प्रसाद वितरण से होगा। मेले में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रमों में गोल्ज्यू देवता की सवारी 9 जनवरी को निकाली जाएगी। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.