खटीमा में आपसी संघर्ष में हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
रुद्रपुर, मई 28 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा की पूर्वी किलपुरा वन क्षेत्र में दो हाथियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई एक टस्कर की मौत हो गई। गुरुवार को हाथियों की गणना के दौरान वन विभाग की टीम को कक्ष संख्या तीन के जंगल में करीब 30 वर्षीय नर हाथी कस शव मिला। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार गुरुवार को वन विभाग की टीम हाथियों की गणना और नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान कक्ष प्रभारी हेमंत कुमार की नजर जंगल में पड़े मृत हाथी पर पड़ी। सूचना मिलते ही किलपुरा रेंजर मनोज कुमार पांडे, एसडीओ संचिता वर्मा समेत वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत आपसी संघर्ष से होना मानी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक मृत हाथी के दांत सुरक्षित मिले हैं, जिससे शिकार की आशंका से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.