रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- खटीमा। नगर में बुधवार को एक अज्ञात युवक शव मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार को राहगीरों ने 108 पर फोन कर एक युवक के संजय पार्क वाली रोड पर बेहोश पड़े होने की सूचना दी। इस पर 108 उसे उप जिला चिकित्सालय लाई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। एसआई विजय बोरा ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। चेक वाली कमीज और जींस की पैंट पहने है। जेब से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.