पीलीभीत, मार्च 14 -- पीलीभीत। सुप्रीम कोर्ट की सीईसी (सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी) के सदस्य और महाराष्ट्र में सेवानिवृत्त वरिष्ठ वनाधिकारी सुनील लिमाए ने पीटीआर में निरीक्षण कर शीर्ष कोर्ट के आदेशों के क्रियान्वयन का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही महोफ और माला रेंज के आसपास के ग्रामीणों से संवाद भी किया। जंगल मार्गों से वाहनों के गुजरने के मामले में वनाधिकारियों से चर्चा की और निर्देश दिए कि एसपी व डीएम के साथ बैठक कर पूरनपुर व माधोटांडा मार्ग पर शीर्ष कोर्ट के निर्देशों का पालन कराने को कार्ययोजना बनाएं। खटीमा पूरनपुर रोड पर गीत संगीत के शोर और आवागमन को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद वे यहां से रवाना हो गए। सीईसी के सदस्य लिमाए ने चेनलिंक से होने वाले फायदे और नुकसान को लेकर अध्ययन और आंकलन किया। महोफ और माला से सटे गांवों के लोगों से बातचीत कर अधि...