हरिद्वार, सितम्बर 1 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलन के खटीमा और मसूरी गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में मंगलवार को चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति ने प्रेमनगर आश्रम स्थित गंगा घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया और गंगा में दीपदान व पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1994 में पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान एक सितंबर को खटीमा में सात और मसूरी में छह आंदोलनकारियों ने पुलिस कार्रवाई में अपने प्राण न्योछावर किए थे। उनके बलिदान ने राज्य निर्माण आंदोलन को नई दिशा दी। यह भी पढ़ें- खटीमा गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि समिति पदाधिकारियों ने कहा कि शहीदों का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। सभी को ...