रिषिकेष, सितम्बर 2 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश में खटीमा और मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों की 32वीं बरसी मनाई गई। जिसमें विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया गया। बुधवार को नेपाली फार्म स्थित उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क में संयुक्त क्षेत्रीय संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खटीमा गोलीकांड एवं मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता पूर्व आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह पांगती ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। खटीमा और मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों का बलिदान उत्तराखंड के इतिहास में सदैव ...