लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- खटीमा मजदूरी करने गये युवक की संदिग्ध परिस्थितियो में मौंत हो गई। प्राप्त विवरण के अनुसार नगर के गौतमनगर वार्ड निवासी मनोज कुमार पुत्र ओमप्रकाश खटीमा की राइस मिल में मजूदरी करने अपने दोस्त के साथ गया था। जो कि चार दिन पूर्व लापता हो गया था। सूचना मिलने पर परिजनो ने खटीमा में तलाश की लेकिन मनोज का कोई पता नही चल पाया था। परिजनो ने सूचना खटीमा पुलिस को दी थी। कल मनोज का शव पार्क में लावारिस अवस्था में मिला था। परिजनो के मुताबिक पुलिस ने लावारिस मानकर शव का अन्तिम संस्कार कर दिया था। फोटो से परिजनो ने मनोज की शिनाख्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.