पीलीभीत, अप्रैल 29 -- कलीनगर। खटीमा-पूरनपुर मार्ग पर खारजा नहर के पास बनाए गए कच्चे बाईपास की धूल राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। तेज हवाओं और बढ़ते तापमान के चलते बाईपास की मिट्टी उड़कर घने गुबार में बदल रही है, जिससे सड़क पर चलना तक मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि जैसे ही कोई भारी वाहन गुजरता है, पूरा इलाका कुछ देर के लिए ब्लाइंड जोन बन जाता है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सामने का रास्ता तक दिखाई नहीं देता, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। खटीमा-पूरनपुर मुख्य मार्ग पर खारजा नहर के पास पुरानी पुलिया जर्जर होने के कारण नई पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही के लिए कच्चा बाईपास बनाया गया है, लेकिन मिट्टी डालकर उसे यूं ही छोड़ दिया गया। गर्मी और हवाओं के कारण यही मिट्टी अब उड़ती धूल में तब्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.