पीलीभीत, अप्रैल 26 -- पीलीभीत। जंगल क्षेत्र के अंतर्गत जिले में खटीमा-पूरनपुर मार्ग से रात के समय में ओवरलोड वाहनों के संचालन की मिली जानकारी के बाद संयुक्त टीमों ने औचक चेकिंग अभियान चलाया। इसमें पांच ओवरलोड वाहनों पर 3.30 लाख रुपये का जुर्माना लिया गया। वाहनों की औचक चेकिंग के बाद इस मार्ग पर खलबली सी रही। रात में खटीमा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के संचालन की मिली जानकारी पर परिवहन विभाग, वन विभाग एवं खनन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान जंगल क्षेत्र से होकर गुजरने वाले मार्गों पर विशेष रूप से केंद्रित किया गया। अभियान के दौरान खनन सामग्री का परिवहन कर रहे पांच ओवरलोड वाहनों को रोककर जांच की गई। यह भी पढ़ें- अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान, पांच लाख वसूला जुर्माना जांच में पाया गया कि उक्त वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.