रुद्रपुर, मार्च 16 -- खटीमा। जिला बदर हिस्ट्रीशीटर वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पुलिस ने आरोपी को यूपी सीमा से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय गणपति के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह ने न्यायालयों से निर्गत गैर जमानती वांटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया है। इसी क्रम में पुलिस ने जिला बदर हिस्ट्री शीटर मनराज सिंह निवासी ग्राम चंदेली को मझोला थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत यूपी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वारंटी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर दिया गया। आरोपी के खिलाफविभिन्न धाराओ में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ऊधमसिंह नगर से वारंट जारी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...