रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर/ खटीमा हिटी। खटीमा के चर्चित तुषार हत्याकांड में शामिल तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्यारोपियों ने चाकू से गोदकर तुषार की हत्या की थी और फरार हो गए थे। पुलिस पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 12 दिसंबर 2025 की रात कोतवाली खटीमा क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज बस स्टेशन के सामने कुछ युवकों में आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इस दौरान तुषार शर्मा पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया था। इसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में सलमान और अभय उर्फ बाबू भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृतक तुषार के पिता मनोज शर्मा तहरीर पर कोतवाली खटीमा में मुकदमे दर्ज कर हाशिम, गुफरान, समीर, पप्पू चायवाला समेत कईयों को नामजद किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.