हल्द्वानी, जून 30 -- खटीमा। खटीमा उप चिकित्सालय को 5 साल बाद सर्जन मिला है तो वही अस्पताल के सात वरिष्ठ और विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्थानांतरण हो गया है। स्थानांतरण से एक ओर चिकित्सकों में आक्रोश है वही कपल पोस्टिंग को एक ही जिले में पदस्थापित करने की जगह अलग अलग जिले में भेज दिया गया है।गंभीर बीमारियों से ग्रस्त चिकित्सकों को भी मानवीय दृष्टि से विचार किए बिना स्थानांतरण कर दिया है।उप चिकित्साल से फिजिशियन जो गंभीर बीमार मरीजों का उपचार आईसीयू चलाने में सक्षम थे एवं दुर्घटनाओं में आए हड्डियो के फ्रैक्चर मरीज के इलाज करने में सक्षम डॉक्टरों को भी अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। कई साल बाद उप चिकित्सालय को एक सर्जन डॉक्टर राजेंद्र सिंह को हल्द्वानी से उप चिकित्सालय भेजा गया है।वही डॉक्टर जय हिंद सिंह रेडियोलॉजिस्ट को कोटद्वार से,डॉक्टर र...