पिथौरागढ़, सितम्बर 1 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। खटीमा गोलीकांड की 32वीं बरसी पर चिमस्यानौला स्थित यूकेडी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने खटीमा गोलीकांड में हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों की शहादत के बाद उत्तराखंड राज्य तो बना, लेकिन आज भी प्रदेश अपेक्षित विकास से दूर है। उन्होंने राज्य की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि जिन उद्देश्यों और सपनों के लिए आंदोलनकारियों ने संघर्ष किया था, वे अब तक पूरी तरह साकार नहीं हो सके हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड को एक और आंदोलन की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- खटीमा गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष...