हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने खटीमा गोलीकांड की बरसी पर मंगलवार को शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तिकोनिया स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद किया। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के सपनों को साकार करने की मांग उठाई गई। राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का सपना था कि उत्तराखंड की राजधानी गैरसैंण बनाई जाए, लेकिन यह सपना आज भी अधूरा है। यह भी पढ़ें- खटीमा गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- खटीमा के शहीदों को नेताजी संघर्ष समिति ने दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- राज्य आंदोलन की तपोभूमि...