खटीमा को यूआरसी कोड नंबर के लिए कैबिनेट मंत्री जोशी ने लिखा पत्र
रुद्रपुर, मई 15 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा स्थित सीएसडी कैंटीन को अलग यूआरसी कोड दिलाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जेसीओ इन सी, सेंट्रल कमांड को पत्र भेजकर खटीमा कैंटीन के लिए यूआरसी कोड नंबर जारी करने का अनुरोध किया है। इससे क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में खटीमा सीएसडी कैंटीन बनबसा स्टेशन के यूआरसी कोड से संचालित हो रही है। ऊधमसिंह नगर जिले में नौ हजार से अधिक पूर्व सैनिक और उनके आश्रित निवास करते हैं। खटीमा की यह कैंटीन खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता और शक्तिफार्म क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के लिए प्रमुख केंद्र है। इसके साथ असम राइफल्स सहित अन्य सैन्य बलों के सेवारत और सेवानिवृत्त जवान भी जुड़े हैं। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.