रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- खटीमा, संवाददाता। राज्य सरकार ने राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत विभागीय एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों के निर्माण से संबंधित स्वीकृत विकास योजनाओं के लिए बजट आवंटन को मंजूरी दी है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा विकासखंड में बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी दो प्रमुख योजनाओं के लिए पहली किस्त के रूप में धनराशि जारी की गई है। भारत-नेपाल सीमा पर जगबूढ़ा नदी के दायें पार्श्व में स्थित सिसैया, मेलाघाट और एसएसबी कैंप कार्यालय की सुरक्षा के लिए 462.62 लाख रुपये की स्वीकृत लागत वाली बाढ़ सुरक्षा योजना के तहत 185.05 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। वहीं, खटीमा के सात गांवों में आवासीय भवनों को नदी-नालों की बाढ़ से बचाने के लिए 401.42 लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गई है। इसके लिए 160.57 लाख रुपये की पह...