रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- खटीमा। उत्तर प्रदेश के रामपुर में आयोजित कवि सम्मेलन में खटीमा के साहित्यकार राम रतन यादव को सम्मानित किया गया। यादव को काव्य शिल्पी सम्मान से नवाजा गया। रामपुर के खुशहाली सभागार खुशलोक अस्पताल के सभागार में अखिल भारतीय आध्यात्मिक काव्यधारा संस्था बरेली मंडल द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान सम्मान समारोह तथा पुस्तक लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र कमल आनंद, विनय सागर, डॉ़ विनोद पागरानी रहे। कार्यक्रम में खटीमा के साहित्यकार राम रतन यादव को भी आमंत्रित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राम रतन यादव को संस्था ने अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न के साथ काव्य धारा काव्य शिल्पी सम्मान से अलंकृत किया। यहां निरुपमा अग्रवाल, सत्यवती सिंह, राम कुमार कोली, निमिषा का...