खटीमा के शहीदों को नेताजी संघर्ष समिति ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून, सितम्बर 1 -- देहरादून। पृथक राज्य आंदोलन के दौरान एक सितंबर को खटीमा में शहीद हुए आंदोलनकारियों को मंगलवार को नेताजी संघर्ष समिति ने कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी और आंदोलनकारी प्रभात डंडरियाल ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि सरकार उनके परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करे, जिससे उन्हें अपने अधिकारों के लिए दर-दर न भटकना पड़े। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सुशील विरमानी, पंकज नेगी, गुलाम मुस्तफा, विपुल नौटियाल, पारस यादव, दानिश नूर, अतुल शर्मा और जय बिष्ट मुख्य रूप से मौजूद रहे यह भी पढ़ें- खटीमा गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.