खटीमा के व्यापारी नेता अमन अरोड़ा कांग्रेस में शामिल
रुद्रपुर, जुलाई 18 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा के व्यापारी नेता अमन अरोड़ा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और सर्वसमावेशी विकास की पक्षधर पार्टी है। वह पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अरोड़ा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का कांग्रेस से जुड़ना संगठन के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि अमन अरोड़ा संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता ज्योतिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.