रुद्रपुर, मई 2 -- प्रवीण कोहली, खटीमा। बाल साहित्यकार रावेंद्र कुमार 'रवि' के आह्वान पर खटीमा के विभिन्न विद्यालयों में बालगीत दिवस मनाया गया। बालगीत दिवस के संस्थापक शिक्षक रवि जीआईसी चारुबेटा में गणित के सहायक अध्यापक हैं। शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज चारुबेटा में बालगीत कार्यक्रम का प्रधानाचार्य रामनारायण वर्मा ने आयोजन किया और प्रवक्ता धर्मेंद्र प्रसाद शुक्ल ने संयोजन और हरिओम पारखी ने संचालन किया। मुख्य अतिथि एसएमसी की अध्यक्ष नीमा देवी रहीं। यहां बाल गीत प्रस्तुति में कक्षा 6 की छात्राओं खुशनुमा और श्रीमिष्ठा पांडेय ने विशिष्ट प्रस्तुति सम्मान प्राप्त किया।

बालगीत दिवस का आयोजन चारुबेटा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चारुबेटा में बालगीत दिवस कार्यक्रम की राष्ट्रीय संयोजक युवा बाल साहित्यकार नूरेनिशां की गौरवमयी उपस्थिति में प्रधानाध्यापक...