रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- खटीमा, संवाददाता। वार्ड नंबर तीन के निवासियों ने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। बंदरों के हमलों से लोग दहशत में हैं। राहगीरों और स्कूली बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल किया जा रहा है। वार्डवासियों ने नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी को ज्ञापन सौंपकर बंदरों से राहत दिलाने की मांग की है। रविवार को वार्ड संख्या तीन की महिलाएं पालिकाध्यक्ष जोशी से मिलीं और बंदरों को जल्द पकड़वाने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि बंदर घरों में घुसकर सामान तोड़ रहे हैं और फसलों को नष्ट कर रहे हैं। वे झुंड में हमला कर रहे हैं, जिससे खासकर महिलाओं और बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने संबंधित विभाग से बंदरों का रेस्क्यू कराने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वन विभाग जल्द कार्रवाई करेगा। इस दौरान सुनीत...