खटीमा के वरिष्ठ पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में बागेश्वर के पत्रकारों का ज्ञापन
बागेश्वर, अप्रैल 2 -- बागेश्वर। खटीमा के वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे के विरोध में बागेश्वर के पत्रकारों ने अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में बताया कि एफआईआर संख्या 0090 भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1)(बी) के तहत दर्ज की गई है, जिसे प्रतिशोधपूर्ण कार्रवाई बताया गया। पत्रकारों के अनुसार फुलेरा ने गैस आपूर्ति संकट पर जनहित में रिपोर्ट प्रकाशित की थी। उन्होंने मुकदमा निरस्त करने, निष्पक्ष जांच और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान दीपक पाठक, संजय साह जगाती, जगदीश उपाध्याय, शंकर पांडे, केशव भट्ट, हिमांशु गड़िया, महिप पांडे, रोहिणी जोशी आदि मौजूद रहे। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.