रुद्रपुर, मई 10 -- खटीमा। पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया के उत्तराखंड प्रदेश महासचिव भरत सिंह चुफाल का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। रविवार सुबह उन्होंने अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। उनके दो बेटे और एक बेटी है। एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। उनके निधन पर पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर पत्रकार खड़क सिंह गेड़ा, हीरा राजपूत, इश्तियाक अंसारी, मुस्तकीम मलिक, गोरख नाथ, शंकर पलियाल, गगन सिंह, सूरज गुसाईं, हरेंद्र प्रसाद, सुनील सैनी, सज्जाद हुसैन, परमजीत सिंह, डॉ उत्तम कुमार, सपन रॉय, अरविंद कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- मुक्तिधाम पर भी नहीं थमे लोगों के आंसू,

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...