रुद्रपुर, जनवरी 30 -- खटीमा। सिमरन अंसारी के प्राथमिक शिक्षक बनने पर शुभकामनाएं और खुशी का माहौल है। सिमरन एक सामान्य परिवार से आती है। उनका चयन 1100 से अधिक सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा में हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के लिए चयनित 1100 से अधिक अध्यापकों और ऊधमसिंह नगर में विशेष शिक्षा के लिए चयनित 18 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। खटीमा के गोटिया निवासी माशूक अंसारी की पुत्री सिमरन के सहायक अध्यापक पद पर चयन होने पर पूर्व सभासद और राशिद अंसारी ने उनको मिठाई खिला कर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.