खटीमा की बेटी श्रुति चंद बनेंगी आयकर अधिकारी
रुद्रपुर, जून 3 -- असद जावेद, खटीमा। खटीमा विधानसभा के बूढ़ाबाग क्षेत्र की होनहार बेटी श्रुति चंद ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। वह आयकर अधिकारी बनेंगी। उनकी इस उपलब्धि से खटीमा सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। श्रुति चंद जगदीश चंद की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गौरव का विषय है, साथ ही क्षेत्र के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है। विधायक भुवन कापड़ी सहित स्थानीय लोगों ने श्रुति की सफलता को खटीमा के लिए उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- खटीमा की बेटी श्रुति चंद ने पीसीएस उत्तराखण्ड परीक्षा में रचा इतिहास यह भी पढ़ें- बिछुल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.