खटीमा की बेटी श्रुति चंद ने पीसीएस उत्तराखण्ड परीक्षा में रचा इतिहास
रुद्रपुर, जून 3 -- खटीमा। खटीमा विधानसभा के बूढ़ाबाग क्षेत्र की होनहार बेटी श्रुति चंद ने पीसीएस उत्तराखण्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से खटीमा सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी और गर्व का माहौल है। श्रुति चंद जगदीश चंद की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।विधायक भुवन कापड़ी सहित स्थानीय लोगों ने श्रुति चंद की सफलता को खटीमा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी है। उनका कहना है कि श्रुति ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.