रुद्रपुर, मई 4 -- खटीमा, संवाददाता। रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी रही, हालांकि दोपहर बाद धूप निकल आई। रविवार रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण लोहियाहेड पावर हाउस से आने वाली 33 केवी लाइन पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते पावर हाउस से जुड़े दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। कोतवाली के सामने भी एक पेड़ गिर गया, जिसे वन विभाग की टीम ने हटा दिया। रविवार रात तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बड़े पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए, जिससे तार टूट गए और कई जगह खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। यह भी पढ़ें- तेज आंधी और पानी बरसने से पावर हाउस से आने 33 हजार केवी लाइन क्षतिग्रस्त अधिकांश गांवों में देर रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली कर्मियों को फॉल्ट ढूंढ़ने और उन्हें ठीक करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बिजली गुल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.