रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- खटीमा, संवाददाता। मवेशियों को जंगल में चराने गई एक वृद्ध महिला को बाघ ने हमला कर मार डाला। महिला बुधवार सुबह अपने पड़ोसियों के साथ जंगल गई थी। साथ गए लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने हवाई फायरिंग कर बाघ को भगाया। इसके बाद शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, बग्गा चौवन निवासी 72 वर्षीय गोपुली देवी पत्नी स्वर्गीय दुर्गा सिंह बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने तीन अन्य पड़ोसियों के साथ कम्पार्टमेंट नंबर 47 ब के जंगल में मवेशी चराने गई थीं। इस दौरान दो महिलाएं आगे और दो पीछे चल रही थीं। तभी अचानक बाघ ने गोपुली देवी पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटकर जंगल में ले गया। पास में भैंस चरा रहे ग्वालों ने घटना देखी और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.