मेरठ, अप्रैल 19 -- खटीक संघ के जिला अध्यक्ष उमाशंकर खटीक एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिला। उन्हें खटीक समाज की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदेश में खटीक समाज के लोगों की दयनीय दशा और शैक्षिक एवं आर्थिक पिछड़ेपन से अवगत कराया। कहा कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में खटीक समाज के कुलगुरु राष्ट्रीय संत दुर्बल नाथ महाराज की एक भी प्रतिमा स्थापित न होना इस बात का प्रमाण है कि सरकार खटीक समाज के प्रति उदासीन रवैया रखती है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खटीक समाज के लोगों की मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर खटीक संघ मेरठ की सभी मांगों को जरूर पूरा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.