प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। अखिल भारतीय खटिक समाज ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके समाज के साथ हो रही वारदातों का पुलिस संज्ञान नहीं ले रही है। जिससे आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को अध्यक्ष जितेंद्र सोनकर की अध्यक्षता में कमिश्नरेट पहुंच कर पुलिस अयुक्त को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अगर हमारी मांगों को संज्ञान में नहीं लिया गया तो मजबूर हो कर खटिक समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर डॉ.आरडी सोनकर, मोनी सोनकर, मधु सोनकर, बृजेश सोनकर, आलोक सोनकर, अमित सोनकर आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...