खटाल संचालक ने लगाई फांसी
चाईबासा, जून 5 -- चाईबासा। सदर थाना अंतर्गत न्यू कॉलोनी संतोषी मंदिर निवासी 24 वर्षीय चंदन यादव ने फांसी लगा कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार बुधवार को रात में चंदन यादव अपने भाई और भाभी के साथ भोजन करने के बाद सोने चला गया। सुबह देर तक चंदन नहीं उठा तो भाभी उसे उठाने के लिए कमरे में गई। वह कमरे में नहीं था। छत के ऊपर चंदन को फांसी से लटका पाया गया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर तुरंत फांसी के फंदे से उतारा गया। इसके बाद पुलिस को घटना का सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। यह भी पढ़ें- युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवन लीला परिजनों ने बताया कि किस कारण से चंदन ने फांसी लगाई है। किसी को पता नहीं है। चंदन अविवाहित था तथा खटाल चलाता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.