फतेहपुर, मार्च 16 -- फतेहपुर। स्कूली वाहनों की जांच के लिये सोमवार परिवहन विभाग के अफसर सड़क पर उतर पड़े। पहले दिन कुल 33 वाहनों की जांच की गई। एक स्कूल की बस फिटनेस फेल पाई गई, जिसे एआटीओ ने सीज कर दिया। वहीं एक बस का चालान किया गया। वहीं तीन दिन पूर्व स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बोलेरो के पलटने के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बीते 11 मार्च को आगरा जिले में एक जर्जर स्कूली बस की फर्श से गिरकर हुई छात्रा की मौत के बाद शासन ने स्कूली वाहनों की चेकिंग के लिये सभी जिलों में निर्देश दिये हैं। एआरटीओ में वर्तमान में स्कूली वाहन के रुप में कुल 1162 वाहन पंजीकृत हैं। जिसमें 15 वर्ष की अविध पूरी करने वाले 167 वाहन हैं। जिनमें से 102 वाहन स्वामियों ने फिटनेस सरेंडर कर दिया है। वैध रुप से जिले में 893 स्कूली वाहन ही हैं। सोमवार को ललौ...