गंगापार, अप्रैल 30 -- परिवहन निगम के अधिकारियों की मनमानी से यात्रियों को लंबी दूरी का सफर करना मुश्किल हो रहा। कुछ इसी तरह का हाल परानीपुर वाया कानपुर बस सेवा का है। यात्रियों का कहना है कि बस की हालत खराब होने से कब और कहां दगा दे जाए, इसका भरोसा नहीं। भृंगारी गांव निवासी फूलचन्द्र मिश्र ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब छह बजे वह परानीपुर से कानपुर जाने वाली बस पर बैठ गए। उन्हें कानपुर तक जाना था। नैनी पहुंचे पर बस खराब हो गई। उन्हें व अन्य यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ी। इस बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नई बस आने के बाद ही दूसरी बस उपलब्ध कराई जा सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परानीपुर से कानपुर तक जाने वाली बस से लोग कड़ा धाम, खागा फतेहपुर, कानपुर तक आवागमन करते हैं। बस सेवा के संचालित होने से लोगों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.