खटको में उल्लास पूर्वक मनाया गया बुढ़िया करम पर्व
गुमला, मई 27 -- भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत खटको गांव में आदिवासी समाज का पारंपरिक और प्रकृति से जुड़ा बुढ़िया करम पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार करम पेड़ की डाली स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।जानकारी के अनुसार गांव के पहान और पुजार ने आम पेड़ के नीचे करम डाली गाड़कर पूजा संपन्न कराई। पूजा के दौरान गांव की सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश, बेहतर फसल, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की गई।पूजा के बाद युवक-युवतियों और महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप पर सामूहिक गीत-नृत्य प्रस्तुत किया। देर शाम तक चले नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा गांव उत्सवी माहौल में डूबा रहा।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- नवागढ़ शाहीटोली में धूमधाम से मनाया गया पड़हा जतरा ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.