मधुबनी, मार्च 19 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभागार में गुरुवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी सह समिति अध्यक्ष लवली कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि पूर्व निर्धारित बुधवार की बैठक में आवश्यक रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण बैठक को पुन: गुरुवार को आयोजित किया गया। इस दौरान समिति सदस्य सुमित कुमार सिंह ने अस्पताल में कार्यरत गार्डों की संख्या की जानकारी मांगी तथा गार्डों की सूची उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। साथ ही गार्डों के दैनिक रोस्टर रजिस्टर का सत्यापन भी किया गया। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने अस्पताल के लेबर रूम, प्रसव कक्ष एवं इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.