मधुबनी, मार्च 13 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में परिवार नियोजन पखवारा का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण ने फीता काटकर किया। यह कार्यक्रम आगामी 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी से संबंधित सेवाएं दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर परिवार नियोजन पखवारा को सफल बनाने की अपील की गई। इस दौरान गर्भनिरोधक के अस्थायी एवं स्थायी उपायों के बारे में जीएनएम सुशीला कुमारी, एएनएम रानी कुमारी एवं काउंसलर पिंकू कुमारी ने विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि महिला बंध्याकरण कराने वाले लाभार्थियों को दो हजार तथा पुरुष नसबंदी कराने वाले को तीन हजार की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.