खजौली व झंझारपुर के दो राजस्व कर्मचारी को डीएम ने किया निलंबित
मधुबनी, अप्रैल 16 -- खजौली/झंझारपुर । डीएम आनंद शर्मा ने सरकारी कार्यों में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना और जनगणना कार्यों में लापरवाही करने के आरोप में खजौली और झंझारपुर के एक,एक राजस्व कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। खजौली अंचल कार्यालय के कर्मचारी आशीष देव तथा झंझारपुर अंचल कार्यालय के कर्मचारी राजेश कुमार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों का मुख्यालय क्रमश: खजौली एवं मधेपुर निर्धारित किया गया है। डीएम ने संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दोनों कर्मियों के विरुद्ध 24 घंटे के भीतर आरोप पत्र निर्गत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोष सिद्ध होने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अनुशासनहीनता मामले उपायुक्त ने तीन कर्मियों को किया निलंबित यह भी पढ़ें- सारण में जनगणन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.