मधुबनी, मार्च 21 -- खजौली। प्रखंड विकास पदाधिकारी, खजौली द्वारा बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक विद्यालय सेवा नियमावली-2020 के तहत पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों के लिए कालबद्ध प्रोन्नति (वित्तीय उन्नयन) की औपबंधिक सूची जारी कर दी गई है। यह सूची मूल कोटि के उन शिक्षकों के लिए तैयार की गई है, जिन्होंने नियुक्ति या प्रशिक्षण अर्हता प्राप्ति की तिथि (जो बाद की हो) से न्यूनतम 12 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी कर ली है। जारी आदेश के अनुसार, प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों की सूची का सत्यापन प्रखंड स्तर पर गठित जांच समिति से कराया गया। समिति की अनुशंसा के आधार पर औपबंधिक सूची प्रकाशित की गई है। सूची में शामिल शिक्षकों को यदि किसी प्रकार की आपत्ति हो, तो वे साक्ष्य सहित अपना लिखित पक्ष दिनांक 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक कार्यालय अवधि में प्र...