मधुबनी, अप्रैल 12 -- पारस कुमार खजौली। खजौली- कलुआही मुख्य सड़क पर इनरवा गांव के समीप रविवार की शाम दो बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राजनगर बलहा गांव निवासी मोहम्मद अमजद को खजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि ठाहर गांव के दो अन्य घायलों का इलाज फुलचानिया चौक स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और वाहन घटनास्थल पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़े हैं। बताया जा रहा है कि मोहम्मद अमजद अपने दोस्त से मिलने लक्ष्मीपुर जा रहे थे, जबकि ठाहर गांव के दोनों युवक खजौली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.