मधुबनी, मई 3 -- पारस कुमार खजौली, निज प्रतिनिधि। खजौली बाजार स्थित संतु महतो चौक पर जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय दुकानदारों, व्यवसायियों एवं आम लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द जलनिकासी और सड़क मरम्मत की मांग उठाई। बताया गया कि संतु महतो चौक से उत्तर दिशा में सूक्की जाने वाली सड़क तथा वहीं से मैंनापट्टी जाने वाली मुख्य सड़क दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी रास्ते से लोग रेलवे स्टेशन, बैंक, अस्पताल, प्रखंड कार्यालय, थाना, पोस्ट ऑफिस समेत अन्य सरकारी कार्यालयों तक पहुंचते हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हल्की बारिश में भी चौक पर भारी जलजमाव हो जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। यह भी पढ़ें- पतराहातू बाजार में जलजमाव से परेशानी दुक...