मधुबनी, अप्रैल 17 -- पारस कुमार खजौली, निज प्रतिनिधि। सिविल सर्जन मधुबनी के निर्देश पर शुक्रवार को खजौली में अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों की सघन जांच की गई। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. शंभू नारायण झा एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सीएचसी खजौली डॉ. जितेंद्र नारायण के नेतृत्व में टीम ने हॉस्पिटल रोड स्थित जय हनुमान अल्ट्रासाउंड क्लीनिक का निरीक्षण किया। जांच के दौरान क्लीनिक के संचालक मनोज कुमार सिंह द्वारा निबंधन नवीकरण के लिए जिला में आवेदन देने की जानकारी दी गई। टीम ने सभी अभिलेखों की जांच की, जो संतोषजनक पाए गए। निरीक्षण के समय डॉक्टर भी मौजूद थे।इसके बाद टीम ने दतुआर रोड स्थित राखी अल्ट्रासाउंड एवं रिया जांच घर का औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- अल्ट्रासाउंड मशीन और दस्तावेजों की जांच की यहां संचालक द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.