मधुबनी, मई 14 -- खजौली। बिहार पुलिस के मधुबनी जिले में बेहतर पुलिस कार्य के लिए खजौली थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राजेन्द्र कुमार चौरसिया को सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से उन्हें 3 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। निर्गत पत्र के अनुसार अप्रैल माह में जिले के विभिन्न थानों में निष्पादित कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि खजौली थाना में पदस्थापित पुअनि राजेन्द्र कुमार चौरसिया ने कुल 9 मामलों में आरोप पत्र दाखिल किया और सभी मामलों की प्रविष्टि सीसीटीएनएस में समय पर सुनिश्चित की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने इसे सराहनीय कार्य मानते हुए अधिकारी को पुरस्कृत किया। आदेश में कहा गया है कि अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहन स्वरूप यह राशि दी गई है, ताकि अन्य पुलिसकर्मी भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हों।

हिंदी हिन्दु...