रांची, मार्च 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। कैथोलिक कलीसिया द्वारा खजूर पर्व पर रविवार को संत मरिया महागिरजाघर में विशेष मिस्सा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व लोयला मैदान से महागिरजाघर तक मसीही विश्वासियों ने हाथों में खजूर की डालियां लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली और प्रभु यीशु मसीह के जयघोष किए। गिरजाघर में आयोजित मुख्य मिस्सा अनुष्ठान की अगुवाई आर्चबिशप विसेंट आइंद ने की। अपने संदेश में आर्चबिशप ने कहा कि खजूर रविवार हमें प्रभु यीशु के यरुशलम में प्रवेश की ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि उस समय समृद्ध लोगों ने प्रभु के स्वागत में सड़कों पर अपने वस्त्र बिछाए थे, जबकि निर्धनों ने खजूर की डालियां बिछाकर उनका जयजयकार किया था। आर्चबिशप ने इस पर्व के दो पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके एक हिस्से में हम हर्षोल्लास मनाते हैं, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.