सीतापुर, मार्च 10 -- सीतापुर, संवाददाता। ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से ईरान से आने वाले ड्राई फ्रूटस नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में रमजान के महीने में ड्राई फ्रूटस की कीमतें बढ़ने लगी है। ईरान से आने वाले ड्राई फ्रूटस की कीमतें बढ़ गई हैं। सउदी अरब से आने वाला खजूर रमजान के महीने में पहले ही महंगा हो गया है। कुछ दिन पहले एक किलो खजूर की कीमत 280 रुपये थी, वह अब बढ़कर 320 रुपये किलो हो गई है। बादाम की कीमत 840 रुपये से बढ़कर 900 प्रति किलो हो गया है। खजूर के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले वक्त में इसका स्टॉक कम होने और मांग ज्यादा होने के कारण भी कीमतों में वृद्धि होने का अनुमान है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्ध का असर अब धीरे-धीरे बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। खासकर ड्राई फ्रूट्स इसका काफी असर पड़ रहा है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.